27.2 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

अब कंप्यूटर के जरिये होगी यूजीसी-नेट की परीक्षा, NTA ने बदला फैसला

नई दिल्ली। पेपर लीक की घटना के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आखिरकार अपना फैसला बदले हुए यूजीसी-नेट की परीक्षा को फिर से कंप्यूटर के जरिए ही कराने का फैसला लिया है। 2018 से लगातार कंप्यूटर के जरिए होती आ रही इस परीक्षा को इस बार एनटीए ने पेन-पेपर मोड में कराया था, जिसके बाद पेपर लीक जैसी घटनाएं देखने को मिली थी।
एनटीए ने इसके साथ ही यूजीसी नेट सहित हाल ही में रद या फिर स्थगित हुई तीन परीक्षाओं का नया परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। एनटीए की ओर से जारी इस नए परीक्षा कार्यक्रम के तहत यूजीसी नेट की परीक्षा का आयोजन अब 21 अगस्त से चार सितंबर के बीच होगी। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं किया गया है कि यह परीक्षा शिफ्ट में होगी या फिर इसे इन तारीखों के बीच अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर आयोजित किया जाएगा।
फिलहाल जो संकेत मिल रहे है उसमें इसे जेईई मेन की तरह शिफ्ट में आयोजित कराने की तैयारी है। वैसे भी यूजीसी नेट की परीक्षा में जिस तरह से करीब 12 से 13 लाख छात्र हिस्सा लेते हैं उनमें सभी की कंप्यूटर पर एक साथ परीक्षा नहीं कराई जा सकती है, क्योंकि एनटीए के पास इसके लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है। यूजीसी नेट के साथ ही एनटीए ने ज्वाइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट की परीक्षा का कार्यक्रम भी फिर से घोषित कर दिया है।
यह परीक्षा अब 25 से 27 जुलाई के बीच होगी। जो कंप्यूटर आधारित होगी। एनटीए ने 25 से 27 जून के बीच प्रस्तावित इस परीक्षा को 21 जून को अचानक से स्थगित कर दिया था। एनटीए ने इसके साथ ही शिक्षकों के प्रवेश से जुड़ी परीक्षा एनसीईटी की भी नई तारीखें घोषित की है, जो अब 10 जुलाई का होगी। इससे पहले 12 जून को आयोजित इस परीक्षा को एनटीए ने गड़बड़ियों की शिकायत मिलने के बाद उसी दिन रद कर दिया था। यह परीक्षा भी कंप्यूटर के जरिए होगी। पेन-पेपर के मुकाबले कंप्यूटर के जरिए होने वाली परीक्षाओं में गड़बड़ी की कम आशंका को देखते हुए एनटीए आने वाले दिनों में नीट-यूजी की परीक्षा भी कंप्यूटर के जरिए ही करा सकता है। एनटीए में सुधार को लेकर गठित उच्च स्तरीय कमेटी ने हाल ही में इस विषय पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा की है। साथ ही इसके लिए जरूरी संसाधनों व समय का भी आकलन किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय:...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों...

रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...

0
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...

आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...

सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...

एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा

0
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...