29.1 C
Dehradun
Sunday, May 24, 2026


spot_img

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की उपासना से पूरी होती हैं ये मनोकामना

नवरात्रि का छठवां शनिवार यानि आज है। देवी दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायिनी का दर्शन साधकों को सद्गति प्रदान करने वाला है। शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर देवी के विशेष दर्शन पूजन का विधान है। देवी पुराण और स्कंद पुराण में भगवती के इस स्वरूप की महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया है। कात्य गोत्र के महर्षि कात्यायन ने कठिन तपस्या करके भगवती परांबा को अपनी पुत्री के रूप में जन्म लेने का वरदान मांगा था। उनके घर में पुत्री रूप में जन्म लेने के कारण देवी का नाम कात्यायिनी पड़ा।

आज का शुभ रंग : पीला

मां कात्यायनी को हरित और बसंती रंग बहुत प्रिय है।

किस रंग के कपड़े पहनें-

भक्त पूजा के समय पीले या सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।

नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा कुंवारी कन्याओं के लिए विशेष फलदायी है। उन्हें सुंदर घर और वर प्राप्त होता है।

आज के दिन का महत्व-

कात्यायन ऋषि के यहां जन्म लेने के कारण इनका नाम कात्यायनी पड़ा। इन्हें शत्रुहंता भी कहा जाता है। इनकी आराधना से आठों प्रकार की सिद्धि की प्राप्ति होती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल...

0
नैनीताल। लोक भवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 22 मई से आयोजित तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2026’’ रविवार को संपन्न हो गया। इस टूर्नामेंट...

गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग का सरगना एसटीएफ उत्तराखण्ड ने दून से किया...

0
देहरादून: अन्य राज्यों के शातिर अपराधियों की उत्तराखंड में सुरक्षित शरणस्थली न बनने देने के लिए उत्तराखण्ड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में नवनिर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...

सचिवालय में रन फॉर हेल्थ दौड़ में कार्मिकों ने दिखाया दम-खम

0
देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर हेल्थ दौड़ का आयोजन किया गया। यह आयोजन सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ...

प्रधानमंत्री मोदी ने 19वें रोजगार मेले में वितरित किए 51 हजार से अधिक नियुक्ति...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकारी नौकरियाँ नागरिकों के जीवन को बेहतर और आसान बनाने का महत्‍वपूर्ण माध्‍यम है। उन्होंने आज...