37.1 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

PM मोदी का बड़ा एलान, जल्द शुरू होगी यूपीआई सेवाएं; नया वाणिज्य दूतावास भी खुलेगा भारत

कुआलालंपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-मलयेशिया के बीच डिजिटल सहयोग बढ़ रहा है और यूपीआई जल्द ही मलयेशिया में लॉन्च होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचने पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच डिजिटल सहयोग में तेजी आ रही है और भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान प्रणाली, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही मलयेशिया में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमने मलयेशिया की पहली और एशिया की सबसे बड़ी इंसुलिन निर्माण केंद्र स्थापित करने में भूमिका निभाई। आपको यह जानकर खुशी होगी कि हम जल्द ही मलयेशिया में भारत का एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहे हैं। इससे हमारे रिश्ते और भी मजबूत होंगे।
पीएम ने भारत की प्रमुख उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन गया है। इसके अलावा रक्षा निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि, भारत का वैश्विक स्तर पर तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप हब के रूप में उभरना और विश्व के सबसे बड़े डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और फिनटेक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण शामिल है, जहां विश्व के लगभग आधा डिजिटल लेनदेन भारत में यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से होते हैं। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया और कहा कि पिछले एक दशक में सौर ऊर्जा क्षमता में 40 गुना वृद्धि हुई है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत को विकास के लिए एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखा जाता है। चाहे ब्रिटेन, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ओमान, यूरोपीय संघ हो या अमेरिका, इन सभी देशों के भारत के साथ व्यापारिक समझौते हैं। विश्वास भारत की सबसे मजबूत मुद्रा बन गया है। इस दौरान प्रवासी भारतीय पूरी गर्मजोशी से मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। उल्लेखनीय है कि जनवरी में भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापारिक समझौता हुआ है। इसके अलावा शनिवार को ही भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनी है।
पीएम मोदी ने कहा, पिछले एक दशक में भारत में तेजी से परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा, जब हम 2015 में मिले थे, तब मैंने आपसे भारत की क्षमता के बारे में बात की थी। अब, मैं आपसे भारत के प्रदर्शन के बारे में बात कर रहा हूं। एक दशक में भारत ने बड़ा परिवर्तन देखा है। तब हम विश्व की 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था थे। अब, हम शीर्ष 3 में शामिल होने के निकट हैं। पीएम ने कहा, हम विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था भी हैं।
प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों और उनके मलयेशियाई मित्रों को भारत घूमने आने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा, हम हिंद महासागर के समुद्री जल को साझा करते हैं। समुद्र के उस पार, हम एक-दूसरे से मिलना पसंद करते हैं। प्रधानमंत्री ने भारत के तीव्र बुनियादी ढांचागत विकास पर भी प्रकाश डाला और बताया कि पिछले दशक में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हो गई है, राजमार्गों का निर्माण रिकॉर्ड गति से हो रहा है और वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल चुकी है।
पीएम मोदी ने मलयेशियाई प्रधानमंत्री इब्राहिम के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों और सौहार्द का उल्लेख करते हुए कहा कि कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर आगमन के बाद उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत करना और कार में उनके साथ यात्रा करना, भारत के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को दर्शाता है। पीएम ने समारोह में शामिल होने और भारत-मलयेशिया संबंधों के भविष्य पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री इब्राहिम के प्रति आभार व्यक्त किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...

0
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...

अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...

0
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...

DRDO ने स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज...

0
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ ने आज ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता...

भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर...

0
नई दिल्ली।  भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11...

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब

0
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को...