24.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

70 विधानसभाओं में आयोजित किया गया कार्यक्रम, CM धामी ने किया संबोधित

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा के चटिया फार्म में आयोजित सरकार के 5 साल “नए इरादे युवा सरकार” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेश की सभी 70 विधानसभा से जुड़ी जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण किया एवं 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्रों को सरकार की तरफ से निशुल्क टेबलेट वितरण भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा किस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है, प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड को हमेशा ऐसे ही एक विशेष स्थान दिया है इसी का कारण है कि प्रदेश में वर्तमान में एक लाख करोड़ की योजनाओं का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने नेपाल-पिथौरागढ़ सीमा पर बनने वाले पुल हेतु स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण हो या बदरीनाथ को मास्टर प्लान के तहत बनाने का काम इसके अलावा गंगोत्री यमुनोत्री काफी विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में मानस खंड कॉरिडोर की स्थापना कर पूरे क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने की प्रयास किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खटीमा से कैलाश मानसरोवर जाने के लिए बहुत ही बेहतर सड़कें बन जाएंगे। मुख्यमंत्री ने रेल कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जहां एक ओर ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण काफी तेज जैसे चल रहा है। इसी प्रकार कुमाऊँ क्षेत्र हेतु टनकपुर से बागेश्वर रेल लाइन के सर्वे का काम जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हो उनका लोकार्पण भी किया जाए। इसी प्रकार जिन योजनाओं की घोषणा हो उनका शासनादेश भी हो और वित्तीय प्रबंधन किया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं से कहा कि इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए वे सब इसके भागीदार बने। उन्होंने कहा कि जब उन्हें मुख्यसेवक की जिम्मेदारी मिली तो उन्होंने पहली ही कैबिनेट में 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का लक्ष्य रखा था आज सरकार ने यह लक्ष्य हासिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 1700 से अधिक पदों पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 10वीं और 12वीं के छात्रों को निशुल्क टेबलेट देने की घोषणा के बाद बीते 1 जनवरी से प्रदेश के 2 लाख 65 हज़ार छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए उनके खातों में DBT के माध्यम से 12-12 हज़ार रुपए दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए नई खेल नीति लागू की गई है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षा में कोविड महामारी को देखते हुए एक साल की छूट का प्रावधान किया है, इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्री एग्जाम क्वालीफाई करने वाले युवाओं को ₹50000 की आर्थिक सहायता देने के लिए व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों, ग्राम प्रधान, वृद्धावस्था पेंशन, आंगनवाड़ी, गेस्ट टीचर, शिक्षामित्र, पीआरडी, उपनल, होमगार्ड, भोजन माताओं समेत विभिन्न विभागों में तैनात कर्मियों के मानदेय में इजाफा किया है। मुख्यमंत्री धामी ने साल 2025 के लिए प्रदेशवासियों को आवाहन करते हुए कहा कि उत्तराखंड को सफल बनाने के लिए हर एक प्रदेशवासियों को इस विकास यात्रा में योगदान देना होगा। कार्यक्रम में कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत समेत प्रशासन एवं स्थानीय लोग मौजूद थे। इसके अलावा प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से विभिन्न जनप्रतिनिधि और जनता वर्चुअल माध्यम से जुड़ी रही।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...