29.3 C
Dehradun
Wednesday, July 1, 2026


spot_img

उत्तराखंड में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी, राजनीतिक रैलियों पर 16 तक रोक, जानिए पूरी गाइडलाइन

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं तीसरी आशंका के बीच कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के नियंत्रण के लिए सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। शासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन में कई प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

आंगनवाड़ी केंद्र और कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज जारी रहेंगी।

प्रदेश में स्विमिंग पूल और वाटर पार्क 16 जनवरी तक बंद रहेंगे।

राजनीतिक रैली और धरना प्रदर्शन की भी 16 जनवरी तक अनुमति नहीं होगी।

विवाह समारोह और शव यात्रा में 50% क्षमता के अनुसार ही लोग सम्मिलित हो सकेंगे।

दूसरे प्रदेशों से उत्तराखंड आने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज़ का प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा, जिनके पास प्रमाण पत्र नहीं होगा, उन्हें 72 घंटे पहले तक की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

बाजार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगे।

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा।

जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, स्पा, सलून, मनोरंजन पार्क, थिएटर, ऑडिटोरियम आदि इससे संबंधित सभी गतिविधियां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।

होटल, रेस्त्रां, ढाबा को केवल 50% क्षमता के साथ संचालन की अनुमति होगी।

नियमों का उल्लंघन करने पर महामारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से की बातचीत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से बातचीत की। चर्चा दो प्रमुख विषयों पर...

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान, तीर्थ यात्रियों के ठहरने के...

0
नई दिल्ली।  वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ 55 हजार तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए व्यापक...

VB-G RAM G अधिनियम, कल से पूरे ग्रामीण भारत में होगा लागू

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी जी-राम-जी अधिनियम, 2025 कल से पूरे ग्रामीण भारत में लागू हो...

मंत्री का नगर पालिका में छापा, गायब मिले कई अधिकारी व कर्मचारी

0
उधमसिंहनगर। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जसपुर नगर पालिका परिषद में छापा मारा। छापे के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि...

ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते...