24.8 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026


spot_img

फिर बदला उत्तराखंड में मौसम का मिजाज, केदारनाथ समेत ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, दो दिन धूप खिलने के बाद शुक्रवार शाम से ही आसमान में बादल मंडराने लगे थे। शनिवार सुबह से देहरादून समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि मैदानों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली कड़कने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में सक्रिय हो गया है। जिससे अगले दो दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहने की आशंका है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जबकि, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित भारत जी राम जी अधिनियम देशभर में लागू; केंद्र सरकार ने योजना के...

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण-वी.बी जी राम जी गारंटी अधिनियम 2025 आज से पूरे देश में लागू हो गया है।...

सरकार ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की दो...

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत कुंज से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-एन.एच-148एई के लिए 6 लेन...

सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक बढ़ाया

0
नई दिल्ली। सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक के लिए बढा दिया है। मंत्रिमण्‍डल की नियुक्‍ति समिति ने...

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

0
देहरादून। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए...

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से...