25.9 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

राजस्व सतर्कता निदेशालय ने सोने की तस्करी करने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया

नई दिल्ली। राजस्व सतर्कता निदेशालय ने भारत के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी इलाकों में सोने की तस्करी करने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। निदेशालय ने कोलकाता और अगरतला में अभियान चलाकर लगभग 17 किलो विदेशी सोना जब्त किया, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये है। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

निदेशालय ने कल कोलकाता में एक महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था। ये थाईलैंड से कोलकाता हवाई अड्डे के रास्ते लगभग साढे 11 किलो सोने की तस्करी की कोशिश कर रहे थे। कल ही अगरतला में भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो भारत-बांग्लादेश सीमा के त्रिपुरा सेक्टर के रास्ते लगभग 5 किलो विदेशी सोने की तस्करी कर रहे थे। यह अभियान रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर चलाया गया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

0
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...