26.2 C
Dehradun
Wednesday, September 9, 2026


spot_img

सर्वोच्च न्यायालय ने लंबित जमानत आवेदनों के शीघ्र निपटारे के लिए उपाय सुझाए

नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज देशभर के उच्च न्यायालयों में लंबित जमानत आवेदनों के शीघ्र निपटारे के लिए कई उपाय सुझाए। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की अध्यक्षता वाली पीठ ने पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा करते हुए अग्रिम और नियमित जमानत याचिकाओं की समयबद्ध सुनवाई के लिए एक सुदृढ़ तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने जमानत आवेदनों की स्वतः सूची बनाने, उनके निपटारे के लिए समय सीमा तय करने और कार्य सूचियों में ऐसे मामलों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया। न्‍यायालय ने शीघ्र निपटान के लिए जमानत याचिकाओं को सॉफ्टवेयर आधारित प्रणाली के माध्यम से साप्ताहिक या पाक्षिक रूप से सूचीबद्ध करने के विकल्‍प का भी सुझाव दिया।

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पाया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कई जमानत आवेदन लंबित है। पटना उच्च न्यायालय में भी देरी को लेकर इसी तरह की चिंताएं व्यक्त की गईं। पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी वकीलों द्वारा अनावश्यक स्थगन को हतोत्साहित किया जाना चाहिए।ये टिप्पणियां पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान की गईं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...