29.4 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

राज्यपाल ने नर्सिंग सेवा, ट्रॉमा प्रबंधन एवं अंगदान को बताया मानवता की सेवा का सर्वोच्च स्वरूप

देहरादून/ऋषिकेश: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में आयोजित “उन्नत ट्रॉमा देखभाल, अंगदान और नर्सिंग उत्कृष्टता” विषयक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग अधिकारियों को सम्मानित किया तथा अंगदान करने वाले दानदाताओं एवं उनके परिजनों को भी सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ट्रॉमा केयर, अंगदान और नर्सिंग उत्कृष्टता केवल चिकित्सा विज्ञान के विषय नहीं हैं, बल्कि मानवता की रक्षा के तीन सशक्त स्तंभ हैं। ये सेवा-भाव, संवेदनशीलता और जीवन के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि नर्सिंग सेवा करुणा, समर्पण और मातृत्व की भावना का जीवंत स्वरूप है। गंभीर अवस्था में मरीज के लिए नर्स केवल स्वास्थ्यकर्मी नहीं, बल्कि विश्वास, सहारा और आत्मीयता का प्रतीक बन जाती है। राज्यपाल ने नर्सिंग पेशे के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि नर्सें समाज में मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

ट्रॉमा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने कहा कि दुर्घटना के बाद का “गोल्डन ऑवर” अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और समय पर उपचार मिलने से मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे दुर्गम एवं पर्वतीय राज्य में प्रभावी ट्रॉमा प्रबंधन की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

अंगदान के महत्व पर बल देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह मानवता का सर्वाेच्च दान है, जो किसी व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि शरीर भले ही नश्वर हो, लेकिन दान किए गए अंग मानवता के साथ जीवित रहते हैं। उन्होंने समाज से अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।

राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की कि एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस, टेलीमेडिसिन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रभावी उपयोग कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बना रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में एआई आधारित तकनीकों, रोबोटिक्स, आधुनिक डायग्नोस्टिक्स, नेत्र चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग कुसुम कण्डवाल, एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. मीनू सिंह, एचओडी ट्रॉमा केयर डॉ. कमर आजम, डॉ. शैलेन्दु शंकर, कर्नल बीनू शर्मा, डॉ. मधुर उनियाल सहित एम्स ऋषिकेश के मेडिकल स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...