25.2 C
Dehradun
Thursday, September 17, 2026


spot_img

जम्मू कश्मीर में फिर हुई टारगेट किलिंग, आतंकियों ने पुलवामा में पुलिस सब-इंस्पेक्टर को गोलियों से भूना

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बीती रात आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी जब वो अपने घर पर थे. मृतक अधिकारी कई दिन बाद छुट्टी पर अपने घर आए थे. जहां पर टारगेट किलिंग के तहत गोलियों से भून दिया गया.

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर फारूक अहमद आईआरपी के साथ तैनात थे. जाबांज फारुक मिनिस्ट्रियल स्टाफ का हिस्सा थे. सब इंस्पेक्टर (SI) फारूक अहमद कल ही अपने पैत्रक घर में छुट्टी के दौरान आए थे. आतंकवादियों ने फारुक को उनके घर से अगवा किया और धान के खेतों में ले जाकर उनकी हत्या कर दी. इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इस हत्याकांड के आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करते हुए उन्हें जल्द उनके असल अंजाम तक पहुंचाने की बात कही है.

जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना और भारतीय सुरक्षा बलों का ऑपरेशन आल आउट जारी है. इस साल जून तक 109 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया गया है. इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम व अनंतनाग में पिछले गुरुवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ में महिला शिक्षक रजनी बाला के हत्यारे समेत चार दहशतगर्द आतंकवादी ढेर किए गए हैं. इसके साथ ही सरपंच व पंच दंपती की हत्या में शामिल एक आतंकी भी मारा गया. वहीं शिक्षक के हत्यारे को 3 दिन की घेराबंदी के बाद खत्म करने में कामयाबी मिली. बता दें कि मारे गए सभी आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के थे, जिनसे हथियार बरामद किए गए हैं.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...