18.4 C
Dehradun
Tuesday, April 7, 2026


spot_img

उत्तराखंड में इन शिक्षकों को नहीं मिला 4 माह से वेतन, 16 अगस्त से आन्दोलन की चेतवानी

माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून द्वारा बीते 10 अगस्त को जनपदीय संगठन के कोर ग्रुप की एक बैठक संपन्न हुई, इस बैठक में अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों को विगत मई माह से अभी तक वेतन ना मिलने के कारण कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई . बैठक में शिक्षकों एवं संगठनों के सदस्यों के भारी रोष के उपरांत निर्णय लिया गया कि यदि 14 अगस्त तक वेतन अनुदान जारी नहीं हुआ तो दिनांक 16 अगस्त 2021 से जनपदीय संगठन शिक्षा निदेशालय में धरना प्रदर्शन हेतु बाध्य होगा. इस संबंध में संगठन द्वारा प्राथमिक शिक्षा निदेशक को नोटिस दिया गया . इसके उपरांत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा शासन में अनुदान जारी करने हेतु वार्ता की गई, जिसमें शासन द्वारा अवगत कराया गया की अनुदान स्वीकृति का शासनादेश बन चुका है तथा वह सचिव महोदया के हस्ताक्षर हेतु फाइल गई है .फाइल वापस आने पर यथाशीघ्र वेतन अनुदान का शासनादेश जारी कर दिया जाएगा. इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून के जिलाध्यक्ष संजय बिजल्वाण, जिला मंत्री अनिल नौटियाल, आरसी शर्मा, दिनेश डोबरियाल, गिरीश चंद्र सेमवाल समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे

सीएम धामी ने की रक्षा मंत्री से मुलाकात, टनकपुर रेल लाइन और रुद्रप्रयाग सैनिक स्कूल को लेकर की चर्चा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारतीय सेना ने मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी...

0
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया। यह पहल मानवरहित...

राज्यसभा के सभापति ने मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग के प्रस्‍ताव...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा अध्यक्ष सी पी राधाकृष्णन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों द्वारा लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज...

सरलीकरण, प्रौद्योगिकी और पारदर्शिता से भारत की कर प्रणाली सशक्त हुई: वित्तमंत्री

0
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत की कर प्रणाली सरलीकरण, प्रौद्योगिकी, विश्वास और पारदर्शिता की दिशा में विकसित हुई है,...

घरेलू गैस सिलेण्डरों का बैकलॉग समाप्त करें कंपनियांः मुख्य सचिव

0
देहरादून। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं आगामी चारधाम यात्रा तथा पर्यटन सीजन को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिलाधिकारियों एवं तेल...

राज्यपाल ने कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने यू.पी.ई.एस. विश्वविद्यालय, देहरादून में ‘बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...