25.2 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं की बस गहरी खाई में गिरी, 7 यात्रियों की दर्दनाक मौत

वैष्णो देवी जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं। बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा।

इस घटना को लेकर जम्मू डीसी द्वारा जानकारी दी गई है कि बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। बस झज्जर कोटली इलाके में एक पुल से नीचे गिर गई। पुल से खाई करीब 50 फीट गहरी है। घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। बस में ज्यादा लोग बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं बस के नीचे गिरने के बाद घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसके अलावा क्रेन के माध्यम से ये भी देखा गया कि कोई फंसा दो नहीं है।

सीआरपीएफ अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रही थी। सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें भी यहां हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे। यह सभी कटरा जा रहे थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक...

उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान

0
देहरादून। खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा...