कोलकाता। बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव है। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से ही तैयारी शुरू दी है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व को अकेले चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। बंगाल कांग्रेस का कहना है कि वाममोर्चा के साथ गठबंधन का कोई राजनीतिक फायदा नहीं है, इसलिए अकेले लड़ना ही सबसे मुफीद है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी माकपा नेतृत्व वाले वामपंथी दलों के गठबंधन वाममोर्चा के साथ समझौते के पक्ष में हैं।
प्रदेश की मौजूदा इकाई का मानना है कि अगर नेतृत्व ये तय करे कि वाममोर्चा के साथ गठबंधन हो तो 50-50 के फार्मूले पर हो। इससे पहले वाममोर्चा के साथ गठबंधन 2:1 के अनुपात पर होता था लेकिन अब प्रदेश कांग्रेस आधे-आधे सीट पर लड़ना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस 100 से 125 सीट पर चुनाव गंभीरता से लड़ना चाहती है।
इसे लगता है कि इस स्थिति में वह 15 से 25 सीट जीतने की स्थिति में होगी क्योंकि अभी भी दो तीन जिले जैसे मालदा, मुर्शिदाबाद, कूचबिहार जैसे इलाकों में कांग्रेस की उपस्थिति अच्छी है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। शुक्रवार को कोलकाता में कांग्रेस की राज्य कमेटी की बैठक में इस पर विचार होगा। दरअसल, पिछले चुनावों में कांग्रेस को गठबंधन से निराशा हुई थी। 2021 के चुनाव में कांग्रेस ने वाममोर्चा और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन किया था। कांग्रेस करीब 92 सीटों पर लड़ी थी। मगर वह एक भी सीट नहीं जीत सकी।
बंगाल में अकेले चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस, वाममोर्चा के साथ गठबंधन के लिए 50-50 के फार्मूले की रखी शर्त
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















