29.4 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

निवेशकों के हितों में शेयर बाजार संहिता में होगा बदलाव, संसद में सिक्युरिटी मार्केट्स कोड बिल पेश

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के बढ़ते आकार और बाजार में निवेशकों व निवेश में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार शेयर बाजार संबंधी संहिता को सरल व पारदर्शी बनाने जा रही है। इसके तहत गुरुवार को संसद में सिक्युरिटी मार्केट्स कोड (एसएमसी) बिल, 2025 पेश किया गया।
हालांकि इस बिल को वित्त से जुड़ी संसद की स्थायी समिति के पास भेज दिया गया। इसमें भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के सदस्यों की संख्या को नौ से बढ़ाकर 15 करने का प्रस्ताव रखा गया है। किसी भी फैसले के दौरान अगर सेबी के सदस्य का प्रत्यक्ष व परोक्ष हित है तो उसे भी सदस्यों को उजागर करना होगा।
इस बिल का उद्देश्य शेयर बाजार, म्युचुअल फंड, बांड आदि से जुड़ी अलग-अलग संहिताओं को एक संहिता बनाना है ताकि यह संहिता निवेशकों की रक्षा के साथ पूंजी को इकट्ठा कर सके। पहले की संहिता दशकों पुरानी है और निवेश बाजार में हो रहे आधुनिक बदलावों को ध्यान में रखते हुए इस एसएमसी को बनाया गया है।
अलग-अलग संहिता होने की वजह से कई संहिताएं एक जैसी थीं, जिन्हें समाप्त कर दिया गया है। भाषा को सरल बनाया गया है ताकि निवेशक उसे आसानी से समझ सके। अनुपालन नियमों को कम किया गया है, टेक्नोलाजी को अपनाने पर जोर दिया गया है जिससे कारोबार व निवेश को आसान बनाया जा सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...