23.4 C
Dehradun
Friday, August 7, 2026


spot_img

संचार मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

नई दिल्ली। हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में पहले हिंदी समाचार पत्र ‘उदंत मार्तंड’ के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और प्रथम दिन का कवर जारी किया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बधाई संदेश पढ़ा। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि हिंदी पत्रकारिता की द्विशताब्दी भारत की चेतना, विचार और जन जागरूकता का उत्सव है।

श्री सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकारिता का इतिहास भारत का इतिहास भी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय जागृति का आंदोलन है। उन्‍होंने इस बात पर भी जोर दिया कि समय बदल सकता है, तकनीक बदल सकती है और मंच बदल सकते हैं, लेकिन पत्रकारिता का मूल कर्तव्य कभी नहीं बदलना चाहिए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्र ने विमानन टरबाइन ईंधन में इथेनॉल मिलाने के दावों को खारिज किया

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन...

सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने पंजाब और दिल्ली में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया...

लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोबर्धन...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना गोबरधन को मंजूरी दे दी।...

चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार...