18.6 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की पहली बड़ी बैठक, विकसित भारत बनाने के लिए पार्टी को देंगे निर्देश

नई दिल्ली। नितिन नवीन को 20 जनवरी को औपचारिक तौर पर भाजपा का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भाजपा एक नई ऊर्जा के साथ काम करना शुरू करेगी। नितिन ने अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों, संगठन मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। पार्टी के मुख्यालय में होने वाली यह बैठक शाम तक चलने की संभावना है। इस बैठक में पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष सहित कुछ उच्च पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। अपनी पहली औपचारिक बैठक के जरिए नितिन नवीन पार्टी को बड़ा संदेश देने की कोशिश कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 2047 के विकसित भारत के समय के लिए तैयार रहने की बात कही है। नितिन नवीन के पार्टी अध्यक्ष घोषित होने के अवसर पर भी उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को यही संदेश दिया है कि वे आने वाले समय की चुनौतियों और जिम्मेदारियों को देखते हुए आगे बढ़ें।
नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हर काल में पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने हिस्से का त्याग-तपस्या करनी पड़ती है। विकसित भारत के लिए वर्तमान पीढ़ी को भी अपने हिस्से का त्याग करना चाहिए। वे प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में इसी बात को आगे बढ़ाने का निर्देश दे सकते हैं।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में नितिन नवीन पार्टी को नई दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के संकेत दे सकते हैं। ज्यादातर राज्यों में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। ऐसे में अब राज्य स्तरीय संगठन में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन आगामी चुनावी राज्यों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के लिए वे कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की बात कह सकते हैं।
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद एक से दो महीने के अंदर पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें नितिन नवीन की नियुक्ति को पार्टी का औपचारिक अनुमोदन मिल सकेगा। नए अध्यक्ष इस बैठक की तैयारियों के बारे में भी निर्देश दे सकते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरसंभव प्रयास कर रही...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर, रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी...

यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला

0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला...

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

0
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...

आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़

0
नई दिल्ली।  रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्‍लेख...