27 C
Dehradun
Monday, May 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड में इस बार सबसे कम उम्मीदवार लड़ रहे हैं विधानसभा चुनाव, काफी खास है पैटर्न

देहरादून: प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान होना है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें लोग सुबह से ही पहुंचकर अपना किमती मत दे रहे हैं। बता दें कि इस बार विधानसभा चुनावों में एक चीज काफी चौंकाने वाली है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले 4 बार के चुनावों के मुकाबले इस बार उम्मीदवारों की संख्या सबसे कम है। खास पैटर्न ये भी है कि हर चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या घटी है।

दरअसल साल 2002 में उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहले विधानसभा चुनाव आयोजित किए गए थे। जिसमें कांग्रेस की सरकार बनी थी। तब 70 सीटों पर 927 लोगों ने चुनाव लड़ा था। इसके बाद साल 2007 में भाजपा को जीत मिली। इस चुनाव में 806 लोग अपनी किस्मत आजमा रहे थे। साल 2012 में निर्दलीयों के दम पर कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाई थी। तब 848 प्रत्याशी मैदान पर थे। साल 2017 में यह संख्या 637 थी। जबकि सरकार भाजपा ने बनाई थी।

लेकिन इस बार इस संख्या में खासा गिरावट आई है। इस बार 17 विधानसभा सीटों पर कुल 632 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी की भी प्रदेश में एंट्री हुई है। गौरतलब है मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही मैदान से लेकर पहाड़ में मतदाताओं की लाइन नजर आने लगी। आज मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इसके नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और अमरीकी विदेश मंत्री ने व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय सुरक्षा...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने आज नई दिल्ली में कई मुद्दों पर चर्चा की।...

देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

0
नई दिल्ली। देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और तापमान औसत से काफी...

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यूसीसी से किसी भी आदिवासी समुदाय के अधिकारों...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने विशेष प्रावधान करके सभी आदिवासी समुदायों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक

0
-प्रदेश के मतदाताओं से एसआईआर में बीएलओ से सहयोग करने की अपील देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे...

हिमालयी क्षेत्र कंचनगंगा में टूटा ग्लेशियर, नुकसान की कोई सूचना नहीं

0
चमोली। रविवार सुबह उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने...