24.2 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026


spot_img

उत्तराखंड में मतदान जारी, 11 बजे तक 18.97 फीसदी हुई वोटिंग

देहरादून: उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। उत्तराखंड में 11 बजे तक 18.97 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खटीमा में मतदान किया है। वह यहीं से उत्तराखंड चुनाव 2022 में उम्मीदवार भी हैं। वोट डालने के बाद धामी ने कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि घरों से बाहर आएं और वोटिंग के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दीजिए। हम आश्वत है कि इस बार राज्य की जनता हमें 60 से ज़्यादा सीटें देकर आशीर्वाद देगी।

धामी ने आगे कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड बहुत जरूरी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगला तराई गांव में अपना वोट डाला। धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी और माँ बिशना देवी ने भी वोट डाला। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता काम के नाम पर वोट डालेगी ना कि कारनामे करने वालों को। वह बोले कि कांग्रेस जिस तरह से मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात कर रही है उत्तराखंड की जनता इन्हें माफ़ नहीं करेगी। उनकी मां बिशना देवी ने कहा मैंने वोट भी दिया और बेटे को आशीर्वाद भी दिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित भारत जी राम जी अधिनियम देशभर में लागू; केंद्र सरकार ने योजना के...

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण-वी.बी जी राम जी गारंटी अधिनियम 2025 आज से पूरे देश में लागू हो गया है।...

सरकार ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की दो...

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत कुंज से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-एन.एच-148एई के लिए 6 लेन...

सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक बढ़ाया

0
नई दिल्ली। सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक के लिए बढा दिया है। मंत्रिमण्‍डल की नियुक्‍ति समिति ने...

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

0
देहरादून। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए...

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से...