23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

टिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

टिहरी: उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं का दौर जारी है। वही बीती रात टिहरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां टिपरी रोड पर मेराव गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए बौराड़ी अस्पताल लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, टिपरी रोड पर मेहराब गांव के पास एक वेग्नार कार बेकाबू होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी वाहन संख्या UK09 A 9329 है। कार सवार नजदीकी शादी समारोह से अपने घर की ओर वापस आ रहे थे। कार में कुल 03 लोग सवार थे। देर रात SDRF टीम को टिप्परी रोड पर मेराव गांव में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त की सूचना प्राप्त होते ही आरक्षी अनूप रावत के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरान्त तुरन्त रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया।

SDRF जवानों द्वारा रात के अंधेरे में ही गहरी खाई में उतर कर घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग पर लाया गया। इसके बाद इलाज के लिए 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल बौराड़ी भेजा गया। वहीं, कार सवार अन्य दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जिन्हें बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया। हालांकि, अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतको का नाम व पता…

तेजपाल सिंह पुत्र सोबन, उम्र 36 वर्ष, निवासी उखड़ पट्टी खास टिहरी
नरेंद्र राणा पुत्र केदार सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी फलिंदा घन्साली टिहरी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...