24.6 C
Dehradun
Thursday, August 13, 2026


spot_img

उत्तराखंड: मातम में बदली शादी की खुशियां, एक हादसे ने ले ली दंपती व बेटी की जान

देहरादून: जिस घर में कुछ दिन बाद शहनाई बजनी थी वहां एक पल में मातम छा गया। घर से एक साथ तीन अर्थियां उठी। बीते दिन देहरादून के मोहंड के पास हुए सड़क हादसे में परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि देहरादून के मेहूवाला स्थित प्रवीण चौहान देहरादून में जल निगम में अवर अभियंता (जेई) के पद पर कार्यरत थे। प्रवीण की बेटी शिल्पी की जनवरी को शादी होनी थी।

शनिवार को प्रवीण चौहान (45) अपनी बेटी शिल्पी की शादी के लिए खरीदारी करने अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार से सहारनपुर जा रहे थे इसी दौरान मोहण्ड के निकट कार की एक बस से टक्कर हो गई। जानकारी मिली है कि जिस बस ने कार को टक्कर मारी है वह बस पीएम मोदी की रैली के लिए लोगों को भरकर देहरादून ला रही थी।

हादसे में प्रवीण चौहान, उनकी पत्नी मंजू चौहान (42) और बेटी शिल्पी (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों पुत्र दीक्षान्त (20) और विष्णु (17) गम्भीर रूप से घायल हो गये। हादसे की खबर से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार...

लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को संयुक्त संसदीय समिति को भेजा

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को विचार-विमर्श के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया। इस विधेयक का उद्देश्य...

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा...

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई और ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र आतंकवाद-विरोधी दस्ते –एटीएस ने मुंबई और ग्रेटर नोएडा में एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करके 9 करोड़ रुपये से अधिक...

राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश की सरकारी संपत्तियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने...