26.2 C
Dehradun
Tuesday, July 7, 2026


spot_img

उत्तराखंड: यहां स्कूल खुलते ही छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक बड़ी खबर मिली है। यहां स्कूल खुलने के पहले ही दिन ही एक छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्कूल प्रशासन में हड़ंकप मच गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को राजकीय ज‌ूनियर हाई स्कूल राजूहा बिलौना में कक्षा आठ का एक छात्र कोरोना पॉजिटिव निकला जिसके बाद विद्यालय को तीन दिन के ‌लिए बंद कर दिया गया है।

प्रधानाचार्य नूर अफजल ने बताया कि, छात्र को जुकाम-बुखार होने की सूचना के बाद परिजनों ने उसकी जांच कराई थी। सुबह छात्र विद्यालय पहुंचा था, जिसके बाद उसके कोरोना पॉजटिव होने की रिपोर्ट मिली। जानकारी होते ही तत्काल खंड शिक्षाधिकारी और मुख्य शिक्षाधिकारी को सूचना दी गई। सीईओ पदमेंद्र सकलानी ने विद्यालय प्रबंधन को बिलौना विद्यालय को अगले तीन दिन बंद करने और स्कूल भवन को अच्छी तरह से सेनेटाइज कराने के निर्देश दिए हैं।

संक्रमित पाये गए छात्र को होम आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही संक्रमित छात्र के संपर्क में आये अन्य छात्रों की भी कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकारा, कृष्ण मोहन...

0
नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।...

स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को अपने बेड़े में शामिल करेगी भारतीय नौसेना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना शनिवार को विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट 17A के छठे स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को अपने बेड़े में शामिल करेगी। रक्षा...

इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी, जकार्ता हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो ने किया स्वागत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। जकार्ता हवाई अड्डे पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति...

सरकार निधि जुटाने के लिए 32 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी...

0
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि भारत सरकार निधि जुटाने के लिए 10 जुलाई को 32 हजार करोड़ रुपये मूल्य की...

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य...

0
मुंबई/देहरादून। देश-विदेश में बसे उत्तराखंडवासियों से विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में निरंतर सहयोग का किया आह्वान। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई...