35.4 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

अब पुलिस बेवजह नहीं करेगी परेशान, DGP अशोक कुमार ने दिए ये निर्देश

देहरादून: DGP अशोक कुमार ने SSP कार्यालय देहरादून में जनपद अधिकारियों के साथ देहरादून की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक ली। DGP अशोक कुमार ने कहा कि हमारा फोकस यातायात को सुगम बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं उनसे होने वाली जनहानि को रोकने पर हो न कि चालानों की संख्या में वृद्धि करने पर। ऐसी व्यवस्था बनायें, जिससे जनता को कम से कम परेशानी हो।

DGP अशोक कुमार ने बैठक में निम्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करते हुए निम्न निर्देश दिए…

देहरादून शहर में चिन्हित 17 बॉटल-नेक प्वाइंट्स पर सुधारात्मक कार्यवाही की जाये। इंजीनियरिंग समाधान से बॉटलनेक को ठीक करवाये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाये। साथ ही उक्त स्थल पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस कर्मियों को नियुक्त की जाये।

सिटी पेट्रोल यूनिट को नियमित यातायात पुलिस की तर्ज पर उपयोग में लाया जाय।

सिटी पेट्रोल यूनिट द्वारा अनावश्यक रूप से आमजन को परेशान न किया जाये और अपने व्यवहार में साकारात्मक परिवर्तन लायें ।

देहरादून शहर में पार्किंग व्यवस्था हेतु नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त प्राईवेट पार्किंग व्यवस्था विकसित करवायी जाये।

ऐसे प्रतिष्ठान जिनके द्वारा अभी तक बेसमेंट पार्किंग का उपयोग अन्य प्रयोजन में किया जा रहा है अथवा गोदाम आदि में प्रयोग में लाया जा रहा है ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित करते हुए बेसमेंट पार्किंग सुचारू करवायी जाये अन्यथा प्रतिष्ठान के संचालक/स्वामी के विरूद्ध सम्बन्धित विभाग के सहयोग से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाये ।

मार्गों पर अस्थायी अतिक्रमण को यथासंभव हटवाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक देहात उक्त सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

शहर के मार्गों पर नो-पार्किंग जोन में खड़े किये जा रहे वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही के साथ क्रेन के माध्यम से टोईंग की कार्यवाही निरन्तर की जाय।
रोड साइनेंज/नो-पार्किंग बोर्ड स्थापित किये जाये।

थाना स्तर से अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था का सुदृढ़ किये जाने हेतु थाना स्तर से पुलिस कर्मियों को आवश्कतानुसार नियुक्त करना सुनिश्चित करें।
यातायात सहयोगार्थ स्वयं सेवक/सिविल डिफेंस कर्मचारियों की मदद ली जाये।
​​​​​​​

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...