23.3 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

उत्तराखंड: शादी तय की छोटी से, मुंह दिखाई में निकली दूल्हे से 25 साल बड़ी दुल्हन, जानें पूरा मामला

बाजपुर: ऊधमसिंहनगर के बाजपुर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक के साथ शादी के नाम पर बड़ा धोखा हो गया । यहां सगाई के वक्त दूल्हे को छोटी बहन दिखाई गई। लेकिन शादी दूल्हे से उम्र मे 25 साल बड़ी लड़की से करवा दी। शादी के बाद जब दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म हुई तो हर कोई हक्का-बक्का रह गया, जो तलाकशुदा भी है। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में बरहनी निवासी शेर मोहम्मद पुत्र गुच्छन ने बताया कि उसने अपने बेटे इकबाल की शादी दोराहा बाजपुर में रहने वाले तालिब की बेटी सबीना संग तय की थी। आरोप है कि निकाह में तालिब व उसके परिवार वालों ने धोखे से सबीना की जगह अपनी तलाकशुदा बेटी मिशरा उर्फ शौकीन उर्फ नन्हीं के साथ इकबाल का निकाह करा दिया।

मामला तब खुला जब मुंह दिखाई की रस्म हुई। निकाह के बाद मुंह दिखाई के दौरान महिलाओं ने दुल्हन से घूंघट हटाने को कहा तब पता चला कि दुल्हन बदल चुकी है। दुल्हन इकबाल से करीब 25 साल बड़ी है, उसका तलाक हो चुका है। शेर मोहम्मद ने कहा कि मामले में कई पंचायतें हुई लेकिन हल नहीं निकला।

शेर मोहम्मद ने कहा कि आरोपी उसके पुत्र को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं और अपने घर में रखा हुआ है। बहरहाल कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...