27.9 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

उत्तराखंड: हाईवे पर दो वाहनों में हुई टक्कर, एक की मौत

विकासनगर: देहरादून जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र हनोल के पास एक हादसे में पुरोला निवासी युवक की मौत हो गई है। हादसा शनिवार को त्यूणी-पुरोला हाईवे पर हुआ।

शनिवार शाम हनोल के पास दो सवारी वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे की चपेट में आए पुरोला निवासी गंभीर घायल व्यक्ति की हायर सेंटर देहरादून ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कहा शनिवार शाम को त्यूणी से दो सवारी गाड़ी आगे-पीछे चलकर मोरी की ओर जा रही थी।

इस दौरान हनोल के पास सड़क के मोड़ पर आगे चल रही सवारी गाड़ी से एक व्यक्ति नीचे उतरा तभी पीछे से तेज गति से आ रही दूसरी गाड़ी ने सामने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से चपेट में आए रविंद्र सिंह राणा (37) पुत्र सूरत सिंह राणा निवासी ग्राम सोंदाड़ी-पुरोला जिला उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस टीम ने उपचार को राजकीय अस्पताल मोरी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। हादसे में गंभीर घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से उपचार के लिए हायर सेंटर देहरादून ले जाते समय उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 18 वर्ष से कम उम्र और बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले...

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने आज गैर आपराधिक रिकॉर्ड वाले 18 वर्ष से कम आयु के छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया।...

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर हुई चर्चा; लोकसभा की कार्यवाही कल...

0
नई दिल्ली।  लोकसभा में आज लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026 पर चर्चा हुई। विधेयक में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के...

मुख्य सचिव ने सचिव समिति की बैठक ली, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में सचिवगणों को महत्त्वपूर्ण दिशा...

मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने...

0
देहरादून। उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा...