18.6 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

उत्तराखंड: युवती का नम्बर लेकर सिरफिरा रात को करता था अश्लील बातें, ऐसे पहुंचा जेल

देहरादून: देहरादून जिले के रायपुर की एक युवती को फोन कर उससे अश्लील बातें करना सिरफिरे को भारी पड़ गया। एक युवक ने किसी से युवती का मोबाइल नंबर लिया। जिसके बाद वह युवती से रात में फोन कर अश्लील बातें करने लगा। युवती ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उसके नंबर की लोकेशन तलाश कर उसे धर दबोचा। सरफिरा युवती से न सिर्फ अश्लील बातें करता था, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज भी करता था।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि एक युवती ने तहरीर दी थी कि एक अनजान व्यक्ति उसे रात के समय फोन और एसएमएस कर अश्लील बातें करता है और विरोध करने पर गाली-गलौज करता है। पुलिस ने व्यक्ति के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन पता की।

सोमवार को पुलिस ने उसे सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक की पहचान सरबजीत निवासी इंदिरा गांधी मार्ग प्रीत विहार निरंजनपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि सरबजीत ने युवती का नंबर किसी परिचित से लिया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरसंभव प्रयास कर रही...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर, रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी...

यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला

0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला...

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

0
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...

आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़

0
नई दिल्ली।  रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्‍लेख...