22.4 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

चुनाव के आख़िरी हफ़्ते उत्तराखंड में प्रचार करेंगे भाजपा के दिग्गज चेहरे

उत्तराखंड में बीजेपी विधानसभा चुनाव प्रचार में आखिरी हफ्ते में अपने राष्ट्रीय नेताओ की उतारने जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी जी की 8 फरवरी को नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के लिए वर्चुअल रैली का कार्यक्रम तय किया गया है। इस रैली के संयोजक प्रदेश महा मंत्री सुरेश भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नैनीताल लोकसभा क्षेत्र 14 विधानसभाओ में 56 स्थानों पर,यानि हर विधानसभा में चार स्थानों पर, एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मतदाताओं को संबोधित करेंगे. भट्ट ने बताया कि पीएम मोदी जी की रैली सोशल मीडिया के जरिए आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य बीजेपी कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जाएगा. भट्ट ने बताया कि कल 7 फरवरी को बागेश्वर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली गयी है. नड्डा के बागेश्वर दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह है. भट्ट ने कहा वे स्वयं इस कार्यक्रम में श्री नड्डा जी के स्वागत के लिए मौजूद रहँगे.

प्रदेश महामंत्री श्री भट्ट ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कालाढूंगी विधानसभ में बीजेपी प्रत्याशी श्री बंशीधर भगत के लिए प्रचार करेंगे, पार्टी स्तर पर गडकरी के कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की जारही है. भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं भी उत्तराखंड का दौरा करना चाहते है उन्हें निर्वाचन आयोग की अनुमति मिली तो उनका भी कार्यक्रम अल्मोड़ा के लिए तय किया जा सकता है. भट्ट ने कहा उत्तराखंड में धामी सरकार का होना जरूरी है, डबल इंजन की सरकार के होने से केंद्र द्वारा उत्तराखंड में।शुरू की गई एक लाख चालीस हजार करोड़ की योजनाओं को समय से पूरा करने में आसानी रहेगी, क्योंकि आम तौर पर देखा गया है कि जिन राज्यो में विपक्ष की सरकार है वहां केंद्र की योजनाये या तो लागू नही की जाती और जहां लागू होती है वो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है. भट्ट ने कहा उत्तराखंड में बीजेपी सिक्सटी प्लस के लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है।हमने पिछली बार से तीन सीटे ज्यादा लेकर आनी है,ऐसा हमारे कार्यकर्ताओ में उत्साह है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...