23.2 C
Dehradun
Monday, September 7, 2026


spot_img

संन्यास पर पुनर्विचार करेंगी विनेश ?

नई दिल्ली: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की थी। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था। सोशल मीडिया के जरिए फैंस उन्हें उनके फैसले पर पुनर्विचार की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक इस विषय में ज्यादा विचार नहीं किया है। वह चाहती हैं कि आने वाली पीढ़ी ओलंपिक में देश का परचम लहराए।
दरअसल, पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिया गया था। उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया था। इसके बाद उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया था। हालांकि, फैंस चाहते हैं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए तैयारी करें।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं बहुत किस्मत वाली हूं और बहुत शु्क्रगुजार हूं। जब मैं मेडल से चूक गई थी तब मुझे लग रहा था कि मुझसे बदकिस्मत कोई नहीं है लेकिन जब मैं अपने देश में आई, अपने लोगों के बीच आई तो मुझे महसूस हुआ कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं। मैं अपने आप पर परमात्मा का बहुत आशीर्वाद समझती हूं, इतना मान-सम्मान प्यार मुझे मिल रहा है। अब हिम्मत मिल रही है कि मैं फिर से वो मेडल ला सकती हूं, जो कहीं खो गई थी। अभी मुझे पता नहीं है कि मुझे करना क्या है लेकिन मैं इसका कर्ज कभी चुका नहीं पाऊंगी। मैं चाहती हूं कि हमारी आने वाली पीढ़ी उसमें खेले। मैं उसमें बिल्कुल नहीं खेलूंगी। मेरा टार्गेट ओलंपिक था, वो सपना था। बस उस सपने में अगर जान आ गई, जो मैं चाहती हूं तो मैं निश्चित ही सोच सकती हूं। लेकिन अभी मैं उस स्थिति में नहीं हूं कि मैं फैसला ले सकूं कि करना क्या है। मैं चाहती हूं कि फैंस मुझसे कम और हमारी आने वाली पीढ़ी से ज्यादा उम्मीद करें। वो देखें कि आपका परिवार आपके साथ खड़ा है कि आप हारें-जीतें, हम आपके पीछे खड़े हैं। हमारे भी सपने हैं कि हमारे आने वाले बच्चे आगे बढ़ें और उनका भी मान-सम्मान हो। हम उसमें भागीदार बनें, हम गर्व से कह सकें कि ये हमारे हैं। मेरा जितना था मैंने कर दिया। आगे मेरे मन में ताकत और हिम्मत आएगी तो मैं निश्चित ही एक मिनट के लिए नहीं संकोच करूंगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...