22.4 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

डीएम पिथौरागढ़ की पहल से “पहाड़ी अंजीर” को मिलेगी नई पहचान

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त प्रयासों से स्थानीय फल बेड़ू (पहाड़ी अंजीर) से जैम, चटनी एवं जूस जैसे स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य एवं पेय पदार्थ तैयार किये हैं।

जिलापंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा एवं जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बेड़ू (पहाड़ी अंजीर) से बने जैम, चटनी एवं जूस उत्पादों को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लांच किया। इन तैयार उत्पादों की हिलांस के माध्यम से मार्केटिंग की जायेगी। ये उत्पाद ऑर्गेनिक उत्पाद हैं।

बता दें कि बेड़ू फल पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों, बंजर भूमि तथा खेतों में आसानी से अधिकांशतया पाया जाता है। बेड़ू फल के सदुपयोग को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने इसे पहाड़ी अंजीर नाम देते हुए इस फल से खाद्य व पेय उत्पाद तैयार करने के लिए सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया था। जिसके फलस्वरूप सम्बन्धित विभागों ने संयुक्त प्रयासों से बेड़ू फल के प्रसंस्करण पर काम करना शुरू किया तथा बेड़ू फल से जैम, चटनी व जूस तैयार किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इसका कॉमर्शियल प्रोडक्शन शीघ्र ही प्रारम्भ किया जायेगा! इस पर वर्कआउट किया जा रहा है। इसका बेनिफिट रेशियो निकालते हुए कॉमर्शियल प्रोडक्शन शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा।

बेड़ू फल से अन्य खाद्य उत्पादों को भी तैयार करने के प्रयास जारी हैं। बेड़ू फल की विशेषताओं पर प्रकाश डालें तो यह फल औषधीय गुणों से भरपूर फल है। इसमें विटामिन सी, प्रोटीन, फारफोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन आदि पोषक तत्व पाये जाते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार यह फल फेफड़ो एवं बलैन्डर से सम्बन्धित बीमारियों के लिये लाभदायक पाया गया है। यह फल त्वचा सम्बन्धी रोगों एव संक्रमण को रोकने में भी लाभप्रद पाया गया है।

बेड़ू( पहाड़ी अंजीर) फल से तैयार जैम, चटनी व जूस उत्पादों के लॉन्चिंग अवसर पर सीडीओ अनुराधा पाल, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा,जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी रितू टम्टा, आजीविका से कुलदीप बिष्ट आदि उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...