31.2 C
Dehradun
Friday, September 11, 2026


spot_img

नूपुर शर्मा के समर्थन में किया था पोस्ट, दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या

राजस्थान के उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र के मालदास स्ट्रीट में दो लोगों ने एक युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक युवक के 8 साल के बेटे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया था. इससे गुस्साए आरोपियों ने उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी मोहम्मद रियाज और गोस मोहम्मद को राजसमंद के भीम इलाके से अरेस्ट कर लिया है.

दिल दहला देने वाली इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. अगले 24 घंटे इंटरनेट बंद रहेगा. सूचना पर धानमंडी और घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया. इस घटना की कई राजनेताओं ने कड़ी निंदा की है.

जानकारी के अनुसार, मृतक कन्हैयालाल के आठ साल के बेटे ने मोबाइल से नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी. इसके बाद कुछ लोग नाराज हो गए और दो आरोपियों ने युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद हिंदू संगठन में आक्रोश है. युवक की हत्या दो मुस्लिम आरोपियों ने तलवार से गला रेतकर की है.

इस मामले में आरोपियों ने वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेदारी भी ली है. लोगों का कहना है कि हत्यारों को फांसी होनी चाहिए, ताकि ऐसा कृत्य दोबारा न हो. युवक का सिर काटकर की गई हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने घटना के बाद मालदास गली क्षेत्र में दुकानों को बंद कर दिया है.

हत्या के आरोपी रियाज मोहम्मद ने 17 जून को ही वीडियो बनाया था और दावा किया था कि सिर कलम करने के बाद वह वीडियो शेयर करेगा. सूत्रों के मुताबिक, रियाज भीलवाड़ा के आसींद इलाके का बताया जा रहा है. दूसरे आरोपी का नाम गौस मोहम्मद है. दोनों उदयपुर के खांजीपीर इलाके के रहते थे.

इस बीच उदयपुर में हुई दिल दहला देने वाली वारदात के बाद जिला प्रशासन ने धानमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अंबामाता, सूरजपोल, भूपालपुरा और सवीना पुलिस थाना क्षेत्रों में आवागमन बंद कर कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है. यह आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा. पुलिस महानिदेशक पुलिस ए एल लाठर ने बताया कि कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. करीब 30 आरपीएस और 5 आरएसी की कंपनी तैनात कर दी गई है. आम लोगों से संयम बरतने की अपील की गई है. पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है. अपने-अपने इलाकों में पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...