27.2 C
Dehradun
Sunday, June 21, 2026


spot_img

यति नरसिंहानंद गिरी ने जताई हत्या की आशंका, कही ये बात…!

हरिद्वार: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और धर्म संसद के संयोजक यति नरसिंहानंद गिरी ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। यति नरसिंहानंद ने सर्वानंद घाट पर रात्रि विश्राम नहीं करने का निर्णय लिया है। यति नरसिंहानंद गिरी ने आरोप लगाया है कि बीती रात कुछ असामाजिक तत्व उनकी रेकी कर रहे थे। जिनको चिन्ह्ति करने का प्रयास किया गया तो वह मौके से भाग निकले।

बता दें कि जूना अखाड़े के महामंडेलश्वर और धर्म संसद के संयोजक यति नरसिंहानंद गिरी, जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की रिहाई का इंतजार सर्वानंद घाट पर चार दिन से कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह किसी प्रकार का धरना नहीं दे रहे हैं बल्कि केवल जितेंद्र नारायण सिंह की रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।

रविवार को प्रेस को जारी अपनी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि उनकी लगातार रेकी की जा रही है। जिससे वह अपनी हत्या की आशंका से भयभीत भी हैं। इसके चलते अब वे और उनके साथी स्वामी अमृतानंद रात को सर्वानंद घाट पर विश्राम नहीं करेंगे। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व उनकी लगातार रेकी भी कर रहे हैं। जबकि रात को उनके साथ बैठे हिन्दू स्वाभिमान के कार्यकर्ताओं ने ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्ह्ति करने की कोशिश की तो वह भाग गए।

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि वो इस बात से बिल्कुल भयभीत नहीं हैं कि असामजिक तत्व उनकी हत्या कर देंगे परन्तु उन्हें भय है कि अगर उन पर हमला किया गया और उन्होंने आत्मरक्षा हेतु प्रयास किया तो हरिद्वार पुलिस और प्रशासन उन्ही पर मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवा देगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कैलाश मानसरोवर यात्रा: तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने नाथू ला दर्रे से होते हुए...

0
नई दिल्ली।  कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 पर गये तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज नाथू ला दर्रे से होते हुए चीन में प्रवेश कर गया, जिससे...

विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का...

0
नई दिल्ली। विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का ऋण स्‍वीकृत किया है। पांच हजार सात सौ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18 हजार करोड़...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली जिले के तारकेश्वर में ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की...

0
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक...

0
देहरादून। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी...