24 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है योगः सुबोध उनियाल

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून स्थित परेड ग्राउंड के बहुद्देशीय हॉल में आयोजित योग शिविर में प्रतिभाग कर विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन की आधारशिला है। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और विश्व के अनेक देश इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योग से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव से मुक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...