24.7 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में अपना स्थान बरकरार रखे हुए है। आई.एम.एफ द्वारा आज जारी की गई प्रमुख अर्धवार्षिक रिपोर्ट, वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट के अनुसार अगले वर्ष भारत के सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी में 6 दशमलव चार प्रतिशत की मामूली वृद्धि का अनुमान है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के अनुमानित प्रदर्शन को निजी उपभोग और सेवा गतिविधियों में मजबूत गति का समर्थन प्राप्त है।

भारत के वृद्धि अनुमान वैश्विक अनुमानों से दोगुने से भी अधिक हैं। रिपोर्ट में इस वर्ष विश्व अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 3 प्रतिशत बताई गई है। इसमें अगले वर्ष 3 दशमलव चार प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, चीन के जीडीपी में इस वर्ष 4 दशमलव छह प्रतिशत और अगले वर्ष 4 दशमलव एक प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।

अमरीका इस वर्ष 2 दशमलव तीन प्रतिशत और अगले वर्ष 2 दशमलव दो प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...

मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी

0
देहरादून। राज्य के सभी प्रमुख बांधों एवं बैराजों को प्रतिदिन सुबह 8 बजे तथा शाम 8 बजे अपने जलाशयों के जलस्तर, इनफ्लो, आउटफ्लो तथा...