28.2 C
Dehradun
Wednesday, July 1, 2026


spot_img

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान, तीर्थ यात्रियों के ठहरने के व्यापक प्रबंध

नई दिल्ली।  वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ 55 हजार तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहले जत्थे को रवाना करेंगे। तीन हजार आठ सौ 80 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा की 57 दिनों की तीर्थयात्रा की शुरूआत 3 जुलाई से होगी। तीर्थयात्रा की शुरूआत अनंतनाग ज़िले के परंपरागत 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग से तथा गांदरबल ज़िले के छोटे और ढलान वाले 14 किलोमीटर बालताल मार्ग से होगी।

जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने कहा कि जम्मू संभाग में लगभग 55 हजार तीर्थयात्रियों के ठहरने के प्रबंध किए गए है। उन्होंने बताया कि ठहरने की व्यवस्था, भोजन और स्वच्छता सहित जम्मू संभाग में पहुंचने वाले सभी तीर्थयात्रियों के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। लखनपुर से बनिहाल तक सरकार संचालित ठहरने की सुविधा, अस्थाई आश्रयगृह और नागरिक समाज संगठनों के समर्थन वाले ठहरने के प्रबंध सहित विश्राम केंद्र स्थापित किए गए हैं।

तीर्थयात्रियों के लिए स्थल पर ही पंजीकरण की सुविधा की शुरूआत जम्मू के तवी रिवर फ्रंट पर बुधवार को होगी। शहर के निवासियों की असुविधा को कम करने के लिए पंजीकरण केंद्र स्थानांतरित कर दिया गया है। टोकन पहले ही वितरित कर दिए गए हैं। श्राइन बोर्ड द्वारा निर्धारित दैनिक कोटा के अनुसार पंजीकरण किया जाएगा। जम्मू रेलवे स्टेशन, भगवती नगर, तवी रिवर फ्रंट, उधमपुर रेलवे स्टेशन, चंदरकोट, बनिहाल, लखनपुर और सांबा सहित निर्धारित केंद्रों पर सुरक्षा और ट्रैकिंग के लिए आवश्यक रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन-आर.एफ.आई.डी. कार्ड जारी किए जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण और ई-केवाईसी जांच पूरी कर चुके तीर्थयात्रियों को आधारशिविर के लिए रवाना होने से पहले आरएफआईडी कार्ड लेने की सलाह दी गई है।

अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों से श्राइन बोर्ड के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा आवश्यक स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र रखने का आग्रह किया है। बुजुर्ग और हृदय या सांस की तकलीफ वाले तीर्थयात्रियों को उचित चिकित्सा निकासी के बाद ही तीर्थयात्रा करने की सलाह दी गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से की बातचीत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से बातचीत की। चर्चा दो प्रमुख विषयों पर...

VB-G RAM G अधिनियम, कल से पूरे ग्रामीण भारत में होगा लागू

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी जी-राम-जी अधिनियम, 2025 कल से पूरे ग्रामीण भारत में लागू हो...

मंत्री का नगर पालिका में छापा, गायब मिले कई अधिकारी व कर्मचारी

0
उधमसिंहनगर। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जसपुर नगर पालिका परिषद में छापा मारा। छापे के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि...

ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते...

सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर 7 दिवसीय जनकल्याणकारी शिविरों का होगा आयोजन

0
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में सात दिवसीय...