देहरादून। सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन किया गया है। इस प्रकरण के गहन विवेचना के निर्देश दिए गए हैं। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए 12 पुलिस कर्मियों का तत्काल गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानान्तरण किया गया है।
मृतक द्वारा जारी वीडियो और ईमेल में अंकित तथ्यों के विस्तृत परीक्षण के निर्देश जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा दिनांक 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय द्वारा कई निर्देश निर्गत किये गये।
इस प्रकरण से सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना के लिए पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी पुलिस अधीक्षक चम्पावत-अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर-वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत एवं उपनिरीक्षक मनीष खत्री, जनपद चम्पावत को सम्मिलित किया गया है।
निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के दृष्टिगत निलम्बित 03 उपनिरीक्षक, 01 अपर उ.नि., 01 मुख्य आरक्षी, 07 आरक्षी कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज में जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानान्तरित कर दिया गया है। उक्त प्रकरण से सम्बन्धित सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो एवं मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गयी शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों तथा जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध कतिपय आरोप लगाये गये हैं, उक्त आरोपों के तथ्यों का विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।
सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच को आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में एसआईटी गठित
Latest Articles
युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...
होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...
मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में संयुक्त टीम ने...
राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...

















