29.3 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

सांसद बलूनी की पहल लाने लगी रंग, उत्तराखंड को मिले 50 और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ।Postmanindia

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज फिर 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खेप उत्तराखंड को भेजी। ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कनाडा में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा भेजे गए हैं, जो कि आज ही भारत पहुंचे।

कनाडा की थपलियाल फाउंडेशन और केयर फॉर कॉज संस्था द्वारा संयुक्त रूप से उक्त सामग्री भेजी गई है। सांसद बलूनी ने कंसंट्रेटर के ट्रक को दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सभी राज्य सरकारें कोरोना महामारी के साथ मजबूती के साथ लड़ रही है। जनता की सजगता और सहयोग से संक्रमण बहुत कम हुआ है, किंतु खतरा अभी टला नहीं है। हमें अभी भी सचेत रहना है और सावधानी बरतनी है।

सांसद बलूनी ने थपलियाल फाउंडेशन के प्रमुख श्री मुरारी लाल थपलियाल और केयर फॉर कॉज के विकास शर्मा का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय विदेश के प्रवासी उत्तराखंडियों का सहयोग उनके मातृभूमि के प्रति असीम प्रेम को दर्शाता है। भविष्य में भी उनके द्वारा उत्तराखंड के लिए इस तरह के सहयोग की निरंतर अपेक्षा रहेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...

0
नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...

‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...

0
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...