29.2 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026


spot_img

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिवसीय देहरादून प्रवास पर

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष निकाय चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक लेने दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश टोली बैठक के अतिरिक्त निकाय चुनाव से संबंधित प्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि संतोष कल दोपहर 3.30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। जिसके उपरांत वह सर्वप्रथम सभी जिले प्रभारी, सह प्रभारी एवं नगर निगम चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें वह निगम, नगरपालिका एवं नगर पंचायतों की रणनीतिक तैयारियों को लेकर जानकारी लेंगे और संबंधित विषय पर आवश्यक निर्देश देंगे। इसके बाद वह शाम 7.30 से 9 बजे के मध्य एक अन्य महत्वपूर्ण प्रदेश टोली बैठक में शामिल होंगे। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार समेत सभी प्रदेश महामंत्री मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री संतोष रात्रि प्रवास बीजापुर गेस्ट हाउस में करने के उपरांत 7 दिसम्बर को प्रातः दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
निकाय चुनावों को लेकर होने वाली बैठकों के सम्बन्ध में श्री कोठारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर निकायों के चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए गये हैं। शीघ्र ही पार्टी सभी निगमों, नगरपालिका और नगर पंचायतों में पर्यवेक्षक टीम भेजने वाली है। जो स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से संभावित प्रत्याशियों को लेकर विस्तृत चर्चा करेगी। साथ ही जमीनी सर्वे के आधार पर भी प्रत्याशियों को लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जैसे ही आरक्षण को लेकर सरकार की तरफ से स्थिति स्पष्ट होगी, पार्टी अपने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर देगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने कहा- इस वर्ष के अंत तक भारत में पांच सेमीकंडक्टर...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने समय पर लिए गए फैसलों, प्रभावी कूटनीति और राष्ट्रीय...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान के पचपदरा में एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया...

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट सुविधा का...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहासः रेखा आर्या

0
देहरादून/लोहाघाट। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में स्थापित देश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत कर दी है,...

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज

0
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश में चल रहे...