नई दिल्ली। भारतीय नौसेना अपनी एंटी-सबमरीन वॉरफेयर कैपेबिलिटी को विस्तार देने के लिए शैलो वॉटर क्राफ्ट वेसल अंजदीप को बेड़े में शामिल करेगी। यह आठ-शिप एंटी सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट का तीसरा वेसल होगा।
इसे 27 फरवरी को चेन्नई पोर्ट पर ईस्टर्न नेवल कमांड में ऑफिशियली कमीशन किया जाएगा। इस दौरान चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। इस वेसल को ‘डॉल्फिन हंटर’ भी कहा जाता है।
77 मीटर लंबा ये वेसल वॉटरजेट से चलने वाला सबसे बड़ा इंडियन नेवी वॉरशिप हैं। यह देश में डिजाइन किए गए एंटी सबमरीन रॉकेट और शैलो वॉटर सोनार से लैस हैं, जो पानी के अंदर के खतरों का असरदार तरीके से पता लगाने और उनसे निपटने में मदद करते हैं।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ASW-SWC जहाजों को GRSE और L&T शिपयार्ड, कट्टुपल्ली के बीच पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (IRS) के क्लासिफिकेशन नियमों के अनुसार डिजाइन और बनाया गया है।
नौसेना में कमीशन होगा ‘डॉल्फिन हंटर’… समुद्री खतरों से देश की रक्षा करेगी आईएनएस अंजदीप
Latest Articles
110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...
आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़
नई दिल्ली। रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्लेख...
पीएम मोदी ने कहा–पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण और संकट...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण, निर्णय लेने और संकट...
साहसिक फैसलों से राष्ट्रीय फलक पर छाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार वर्षों का दौर केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतिगत फैसलों के स्तर पर भी...

















