देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर शुक्रवार को सचिव लोक निर्माण डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उत्तरकाशी-भटवाड़ी-हर्षिल-गंगोत्
सचिव लोक निर्माण ने अधिकारियों को स्वाडी-गाड में निर्माणाधीन 85 मी० स्पान स्टील सेतु के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यात्रा शुरू होने से पूर्व स्टील गर्डर सेतु का लॉचिंग, डैक स्लैब का कार्य एवं एप्रोच रोड का भी निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर राज्य सरकार का संकल्प है कि चार धाम से संबंधित सभी कार्य तीव्र गति एवं प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।
सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने मुखवा से धराली तक पैदल मार्ग एवं पैदल सेतु का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण में दौरान उन्होंने धराली क्षेत्र में घटित भीषण दैवीय आपदा के कारण क्षतिग्रस्त धराली स्थित पैदल सेतु के मरम्मत का कार्य प्रारम्भ न होने एवं धराली एवं हर्षिल के बीच दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का पुनर्निर्माण का कार्य प्रारम्भ न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तय समय के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा तय समय पर निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बी.आर.ओ एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आगामी चार धाम यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व ही राष्ट्रीय राजमार्ग के सम्बन्धित स्थलों पर हॉट मिक्स का कार्य करवाते हुए राइडिंग क्वालिटी में सुधार सुनिश्चित किया जायेगा। इस अवसर पर इं. रणजीत सिंह, इं० विजय कुमार, इं० नवीन लाल, इं० कैलाश चन्द्र नौटियाल, मेजर सन्तोष कुमार, एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव लोक निर्माण ने किया चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण
Latest Articles
110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...
आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़
नई दिल्ली। रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्लेख...
पीएम मोदी ने कहा–पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण और संकट...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण, निर्णय लेने और संकट...
साहसिक फैसलों से राष्ट्रीय फलक पर छाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार वर्षों का दौर केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतिगत फैसलों के स्तर पर भी...

















