20.2 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

धर्म कभी कमजोर नहीं होता है, उसे जानबूझकर कमजोर किया जाता:  योगी आदित्यनाथ

हरिद्वार। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हरिद्वार दौरे पर रहे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के समाधि स्थल पर विग्रह मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संबोधन दिया। जिसमें योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तराखंड हमारी देवभूमि है। यहां के चारधाम वास्तव में भारत के आध्यात्मिक चेतना के आधार हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तराखंड आज विकास और विरासत की यात्रा में आगे बढ़ रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा हमने इन 11 सालों में देश के अंदर व्यापक परिवर्तन देखा है। एक भारत और श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास किये जा रहे हैं।
योगी आदित्नाथ ने कहा अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज इन सभी से लेकर केदारपुरी और बदरीनाथ धाम, हरिद्वार तक विकास की नई गाथा विरासत को सरंक्षित करते हुए आगे बढ़ रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा आज भारत वास्तव में एक भौगोलिक टुकड़ा मात्र नहीं है। भारत की ऋषि परंपरा की तपस्या है। भारत किसी सत्ता की उपज नहीं है ।
योगी आदित्यनाथ ने कहा भारत ने जीवन का दर्शन दिया है। यहां संस्कृति केवल आस्था आस्था नहीं है। उन्होंने कहा भारत किसी एक तिथि में नहीं बना है। भारत किसी एक सत्ता की देन नहीं है। उन्होंने कहा सनातन भारत की चेतना का स्वाभाविक प्रवाह है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा धर्म कभी कमजोर नहीं होता है, उसे जानबूझकर कमजोर किया जाता है। उन्होंने कहा इतिहास साक्षी है जो राष्ट्र अपनी सभ्यता और संस्कृति की उपेक्षा करता है वह न वर्तमान को सुदृढ़ कर पाता है, न भविष्य को सुरक्षित कर पाता है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा वैदिक भारत एक आत्मनिर्भर सभ्यता का प्रतीक है। उन्होंने कहा ये राष्ट्र हमारे ऋषियों की तपस्या से, किसानों के श्रम से, कारीगरों की सृजनशीलता से खड़ा हुआ था। योगी आदित्यनाथ ने कहा 2 हजार साल पहले दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी 44 फीसदी थी। 400 साल पहले दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी 25 फीसदी थी। ये सभी ऋषियों, किसानों, कारीगरों के बल पर थी। आज शासन पर हमारी निर्भरता हो गई। कारीगर गुला बना दिया गया है। किसान करदाता बन गया।
योगी आदित्यनाथ ने ग्राम स्वराज की अवधारणा कोरी नहीं है। उन्होंने कहा हमें गांवों, किसानों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा गांव राष्ट्र की नींव हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा आज हमने अपने विरासत को समझा है। जिसके कारण हम दुनिया में पहचान बना रहे हैं। आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश केवल एक राज्य नहीं है, यह भारत की आत्मा का केंद्र बिंदु भी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा एक समय था जब उत्तरप्रदेश में विरासत को कोसा जाता था। रामभक्तों पर गोलियां चलाई जाती थी, तब अपमान रामभक्त का नहीं, भारत की विरासत का होता था। तब उत्तरप्रदेश अराजकता का अड्डा था। यहां कोई सुरक्षित नहीं था। दंगों की आग में झुलसता था। आज विरासत का सम्मान हुआ है तो यहां की तस्वीर बदली है। उत्तरप्रदेश आज देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा 500 वर्षों के बाद आज अध्योध्या में राम मंदिर बन गया है। उन्होंने कहा बदरीनाथ, केदारनाथ, काशी, अयोध्य़ा ये केवल धाम नहीं हैं, ये राष्ट्र चेतना के केंद्र हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा राष्ट्र यहां से शक्ति प्राप्त करता है। उन्होंने कहा आस्था के केंद्रों को सम्मान के साथ विरासत के साथ आगे बढ़ाना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...