26.7 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

जी राम जी स्कीम में काम आएगा मनरेगा का जॉब कार्ड, रोजगार योजना जल्द लागू करने की तैयारी

नई दिल्ली। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए बने विकसित भारत-गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) में पूर्व के मनरेगा कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह जानकारी ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दी है।
वीबी-जी राम जी स्कीम से संबंधित अधिनियम के प्रस्ताव को संसद ने शीत सत्र में मंजूरी दी है और जल्द ही इसे राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलते ही यह स्कीम अधिनियम का रूप ले लेगी।
मनरेगा जॉब कार्ड नई जी राम जी स्कीम में मान्य होंगे
इसके बाद केंद्र सरकार उससे जुड़े नियमों की अधिसूचना जारी करेगी और यह स्कीम आगामी वित्त वर्ष में लागू होने की कोशिश होगी। अधिनियम लागू होने की अधिसूचना जारी होने के छह महीने के भीतर राज्य उसे लागू करने के लिए प्रक्रिया पूरी करेंगे।
ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों के लिए महात्मा गांधी नेशनल रूरल इंप्लायमेंट गारंटी (मनरेगा) स्कीम में जारी हुए जाब कार्ड ही नई स्कीम में काम आएंगे।
मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार मनरेगा के करीब 75 प्रतिशत जाब कार्ड का सत्यापन हो चुका है। इसलिए उन्हें नई स्कीम में इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। केंद्र सरकार का कहना है कि नई स्कीम से ग्रामीण क्षेत्र को समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी जिससे विकसित भारत का सपना साकार होगा। नई स्कीम में श्रमिकों को 125 दिन काम की गारंटी होगी जबकि मनरेगा में केवल 100 दिन काम की गारंटी थी। सरकार को उम्मीद है कि श्रमिकों को 125 दिन से ज्यादा काम मिलेगा जिससे उनकी माली हालत बेहतर होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

0
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...

आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़

0
नई दिल्ली।  रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्‍लेख...

पीएम मोदी ने कहा–पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण और संकट...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण, निर्णय लेने और संकट...

साहसिक फैसलों से राष्ट्रीय फलक पर छाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार वर्षों का दौर केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतिगत फैसलों के स्तर पर भी...