18.8 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

ट्रंप पर भारी पड़ सकता है सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मिड-टर्म चुनाव में दिख सकता है असर

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में टैरिफ को केंद्र में बना रखा है और दूसरे देशों के साथ व्यापार समझौते में इसका जमकर इस्तेमाल किया है। अब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उनके टैरिफ को अवैध करार दिया है।
यह फैसला उन पर भारी पड़ सकता है और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है, क्योंकि देश में इसी वर्ष मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं। ट्रंप इस वर्ष देश में होने वाले मध्याविध चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने आर्थिक प्रस्तावों में टैरिफ को आधार बनाया है। उन्होंने वादा किया है कि विदेश से फैक्टि्रयां यहां स्थानांतरित होंगी और अपने साथ नौकरियां भी लाएंगी।
इसके साथ ही यह चेतावनी भी दे रखी है कि अगर टैरिफ को हटाया गया तो अमेरिका गहरे मंदी में फंस सकता है। लेकिन शुक्रवार का फैसला चुनावी वर्ष के दौरान अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर राजनीतिक और आर्थिक अव्यवस्था को बढ़ा सकता है। रिपब्लिकन रणनीतिकार डग हेये ने कहा कि राष्ट्रपति इस फैसले से खुश नहीं होने वाले हैं। इस समय बहुत सारे सवाल हैं। यह बड़ा झटका है। लेकिन ट्रंप अपने व्यापार एजेंडे को बढ़ाने के लिए कोई दूसरा रास्ता तलाश सकते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

साहसिक फैसलों से राष्ट्रीय फलक पर छाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार वर्षों का दौर केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतिगत फैसलों के स्तर पर भी...

एलपीजी घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति समय पर किए जाने के मुख्य सचिव...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय से सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में एलपीजी गैस उपलब्धता की...

प्रधानमंत्री मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई  

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 54 करोड़ रु की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दांये पार्श्व पर बाढ़ सुरक्षा कार्य...

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...