23.4 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से रेलिंग तोड़ नदी में गिरी ट्रैक्टर ट्राली, दो की मौत

रुड़की: रुड़की में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। रुड़की में सोलानी पुल पर ईटों से भरी ट्रैक्टर- ट्राली को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सोलानी पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे नदी (बरसाती) में जा गिरी। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली लक्सर की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन लक्सर के पास सोलानी पुल पर पहुंचा तो सामने से एक वाहन को ओवरटेक करते ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सोलानी पुल से नीचे जा गिरी।

बताया जा रहा है कि ट्राली में बैठे दो मजदूरों की मौके मौत हो गई। उनकी पहचान नगला इमरती निवासी चांद पुत्र बाबूराम (20 वर्ष), हिमांशु पुत्र धीर सिंह(19 वर्ष) की मौत हो गई है। वहीं, ट्रैक्टर चालक जितेंद्र पुत्र जसपाल (25 वर्ष), मजदूर रितिक पुत्र मुकेश( 23 वर्ष) घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट ने बताया कि मृतक मजदूरों की अभी तक पहचान नहीं हुई। दोनों की पहचान की जा रही है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...

नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल

0
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्‍ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्‍न हो गई। इसके माध्‍यम से 464 तीर्थ यात्रियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...

आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया

0
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...

गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे। दो दिवसीय यह...