देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी। उन्होंने कहा कि आगामी साल 2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ का आयोजन होना है। उसी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को हरिद्वार आ रहे हैं। दरअसल, आज दो फरवरी को उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश मुख्यालय देहरादून में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे। सीएम धामी के अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, बीजेपी विधायक खजानदास और भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल के साथ बड़ी संख्या में अन्य नेता और कार्यकर्ता में बीजेपी को होली मिलन समारोह में मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि आज उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे गए कथनों के अनुसार उत्तराखंड को तीसरे दशक का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 को लेकर भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी 2027 अर्धकुंभ के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक बड़े तोहफ़े के रूप में 500 करोड़ की धनराशि उत्तराखंड को दी गई है, जिसके लिए वह केंद्र का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी सात तारीख़ (सात मार्च) को केंद्रीय गृहमंत्री उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। सीएम धामी ने बताया कि उत्तराखंड दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार में अर्धकुंभ 2027 की तैयारयों की जायजा लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 2027 का अर्धकुंभ दिव्य और भव्य होगा। इसको लेकर पूरा मेला प्रशासन और कर्मचारी अधिकारी लगे हुए हैं।
सीएम ने बताया कि समय से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और कुंभ समय से भी भव्य तरीक़े से करवाया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम का भी जिक्र किया है। उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर कहा कि चारधाम यात्रा हमारे राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण यात्रा है। इस यात्रा पर पूरे प्रदेश की आर्थिकी टिकी रहती है। इस यात्रा के चलते लोगों के व्यवसाय चलते हैं। इसको लेकर सरकार भी पूरी तरह से तैयार है। यात्रा से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स के साथ सरकार बातचीत कर रही है। इस बार चारधाम यात्रा का भी भव्य आयोजन किया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की तैयारियों का लेंगे जायजा
Latest Articles
ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...
पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...
सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...
ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...
मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकताः आवास सचिव
देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, यातायात व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने तथा पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने...

















