26.7 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

उत्तराखंड: गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया था पिंजरा, फंस गया मगरमच्छ, मचा हड़कंप

नानकमत्ता: उधमसिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार की जगह एक बड़ा मगरमच्छ फंस गया। जी हां वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए लगाये गये पिंजरे में मगरमच्छ फंस गया।इससे इलाके में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार 26 सितम्बर को बिडौरा गांव में 4 वर्षीय लवजीत सिंह को गुलदार उठा ले गया था। जिसका शव जंगल से बरामद हुआ था। इससे इलाके में दहशत फैल गई थी। तब से ग्रामीण गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग के प्रति आक्रोशित थे। गांव वालों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की थी।

जिसके बाद वन विभाग ने ग्राम बिडौरा में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाये थे। लेकिन हड़कंप तब मचा जब पिंजरे में गुलदार नहीं बल्कि बीती रात खकरा नदी से निकलकर एक विशालकाय मगरमच्छ पिंजरे में कैद हो गया। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित पिंजरे से बाहर निकाल कर नदी में छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए सर्च अभियान जारी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

0
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...

आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़

0
नई दिल्ली।  रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्‍लेख...

पीएम मोदी ने कहा–पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण और संकट...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण, निर्णय लेने और संकट...

साहसिक फैसलों से राष्ट्रीय फलक पर छाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार वर्षों का दौर केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतिगत फैसलों के स्तर पर भी...