27.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

उत्तराखंड: घूमने का शौक पड़ न जाए भारी, यहां 84 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव

ऋषिकेश: कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान घूमने का शौक कहीं भारी न पड़ जाए। दरअसल ऋषिकेश में मंगलवार को कोरोना के रिकार्ड मामले सामने आए हैं। ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में 137 व्यक्ति संक्रमित पाए गए, जिनमें 84 पर्यटक शामिल हैं। यह सभी पर्यटक यहां से लौट चुके हैं। संक्रमितों में ऋषिकेश रोडवेज डिपो का एक कर्मचारी, और दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

लक्ष्मणझूला क्षेत्र के कोविड नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 80 पर्यटकों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली है। संक्रमित पर्यटक दिल्ली, गाजियाबाद, मोदीनगर, रुड़की, राजस्थान आदि इलाके के रहने वाले हैं। इनकी एक दिन पहले जांच की गई थी। ये सभी लौट चुके हैं। इसके साथ ही यमकेश्वर और लक्ष्मणझूला क्षेत्र के 13 स्थानीय लोग की रिपोर्ट भी पाजिटिव मिली है। कुल 93 कोरोना के नए केस क्षेत्र में मिले हैं।

उधर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में बीते सोमवार को 126 व्यक्तियों के आर टीपीसीआर सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजे गए थे, इनकी रिपोर्ट मंगलवार को मिली। हेल्थ सुपरवाइजर एसएस यादव ने बताया कि 24 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। एंटीजन जांच में दो व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई। संक्रमित बापूग्राम, 20 बीघा, आवास विकास कालोनी, श्यामपुर, गंगा नगर, शिवलोक कालोनी, इंदिरानगर, सुमन विहार, मनीराम रोड, तपोवन, हीरालाल मार्ग, ढालवाला आदि क्षेत्रों के निवासी हैं। बताया कि सभी ने बुखार, जुकाम और खांसी की शिकायत होने पर जांच कराई थी।

मुनिकीरेती क्षेत्र के नोडल अधिकारी डा. जगदीश जोशी ने बताया कि मंगलवार को 228 व्यक्तियों की आरटी पीसीआर जांच की गई है। सोमवार को भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में 18 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें तपोवन पुलिस चौकी और नरेंद्र नगर थाने के दो पुलिसकर्मी, चार पर्यटक और शेष स्थानीय नागरिक शामिल हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...