21.7 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026


spot_img

उत्तराखंड को मिली 3 हजार रेमडिसिविर इंजेक्शन की खेप, गम्भीर कोरोना मरीज़ों का हो सकेगा इलाज |Postmanindia

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राहत की ख़बर आई है. राज्य सरकार को केंद्र से रेमडिसिविर दवा के 3 हजार इंजेक्शन मिल गए हैं, जिन्हें बीते शुक्रवार देर रात ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देहरादून के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों तक पहुँचा दिया है. कुछ अस्पतालों की मांग को देखते हुए दून अस्पताल ने अपना कोटा कम कर उनको अतिरिक्त दिए हैं.

ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया जल्द ही इंजेक्शन की नई खेप भी आने वाली है. सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है. अगर अब भी कोई अस्पताल आपको रेमडिसिविर (Remdesivir) इंजेक्शन को लेकर परेशान करे तो उसकी शिकायत करें, कालाबाजारी करने वालों को बढ़ावा न दें. कोई भी मेडिकल स्टोर प्रिंट रेट से ज्यादा पर दवाई देता है तो उसकी शिकायत करें.

क्या है रेमडेसिविर इंजेक्शन

रेमडेसिविर इंजेक्शन मरीजों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है कोरोना की वजह से फेफड़ों में संक्रमण होता है और फिर मरीज को निमोनिया हो जाता है। रेमडेसिविर इंजेक्शन फेफड़े के इंफेक्शन से बचाता है. फेफड़े में संक्रमण के आधार पर रेमडेसिविर के इंजेक्शन दिए जाते हैं. ज्यादा गंभीर स्थिति में एक मरीज को छह इंजेक्शन तक लगाने पड़ते हैं. ऐसे में इसकी मांग बहुत ज्यादा है और आपूर्ति उस अनुरूप नहीं है. चिकित्सक मरीज को इंजेक्शन लिख रहे हैं, पर स्वजन इसके लिए यहां-वहां भटक रहे हैं.

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रेमडेसिवीर की भी मांग बढ़ गई है, बीते दिनों लगभग 4 हजार से 5 हजार रुपये की कीमत वाले इस इंजेक्शन को लोग 8 से दस हजार तक में खरीदने को मजबूर हो रहे थे.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पहुँचे मलारी घाटी, ग्लेशियर प्रभावित इलाक़े का किया हवाई दौरा

Advertisement
spot_img

Related Articles

Latest Articles

आईआईटी रुड़की में पीएनजी सुविधा के प्रथम चरण का उद्घाटन

0
देहरादून। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने सतत ऊर्जा और आधुनिक अवसंरचना की दिशा में अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज...

हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने राज्यपाल से की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट...

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगरीय अवस्थापना सुविधाओं, शारदा रिवर फ्रंट, हरिद्वार मास्टर प्लान, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, क्षतिग्रस्त सडको एवं पुलो के निर्माण,...

घास लेने गयी महिला पर भालू का हमला, एयर लिफ्ट कर पहुँचाया हायर सेंटर

0
थराली। विकासखण्ड थराली के अंतर्गत बूंगा गांव में जंगल में घास लेने को गई एक महिला पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर बुरी...