14.3 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026


spot_img

छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान-निकोबार और तीन अन्य राज्यों में मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार को केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा समेत छह राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी। एसआईआर से पहले की मतदाता सूची की तुलना में इस अंतिम मतदाता सूची से लाखों नाम हटाए गए हैं।
चुनावी राज्य केरल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची से 8,97,211 मतदाताओं का नाम हटा दिया गया है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि संशोधित सूची में पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 1,31,26,048, महिला मतदाताओं की संख्या 1,38,27,319 और ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 277 है। राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के समापन के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची से 31 लाख से अधिक नामों को बाहर किया गया है। वर्तमान में कुल मतदाताओं की संख्या 5,15,19,929 है। चुनाव आयोग के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 की सूची में कुल मतदाता 5,46,56,215 थे। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 41,84,891 नामों को मसौदा सूची में शामिल नहीं किया गया, जिससे 16 दिसंबर 2025 को जारी मसौदा सूची में कुल मतदाता 5,04,71,324 थे।
मसौदा सूची के बाद 12,91,365 नए मतदाताओं को शामिल किया गया, जबकि 2,42,760 नामों को हटाया गया। 21 फरवरी को जारी अंतिम सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 5,15,19,929 है, जो 27 अक्टूबर 2025 के मुकाबले 3,136,286 कम है।
चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद छत्तीसगढ़ की अंतिम मतदाता सूची जारी की। 2,34,994 मतदाताओं की वृद्धि के बाद राज्य में अब कुल 1,87,30,914 पंजीकृत मतदाता हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, मसौदा सूची से पहले 2,12,30,737 मतदाता थे। एसआईआर प्रक्रिया के बाद आई मसौदा सूची में यह संख्या घटकर 1,84,95,920 हुई। निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के बाद राज्य में कुल 1,87,30,914 मतदाता हैं। कुल 24,99,823 नाम फाइनल मतदाता सूची से बाहर किए गए हैं। गोवा की अंतिम मतदाता सूची जारी में कुल 10,57,566 मतदाता पात्र पाए गए। एक अधिकारी ने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया के कारण मौत, माइग्रेशन और डुप्लीकेशन जैसे अलग-अलग कारणों से 1,00,042 मतदाताओं को मतदाता सूची से हटा दिया गया। गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, ड्राफ्ट पब्लिकेशन से पहले मतदाताओं की कुल संख्या 11,85,034 थी। इस शुरुआती पूल में 5,73,853 पुरुष और 6,11,168 महिला मतदाता थे।
मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई। मसौदा सूची के प्रकाशन से पहले राज्य में 5,74,06,143 मतदाता पंजीकृत थे। प्रारूप सूची के बाद यह संख्या 5,31,31,983 रही, जबकि अंतिम मतदाता सूची में 5,39,81,065 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इस प्रकार प्रारूप सूची के बाद 8,49,082 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। केंद्र शासित प्रदेश में अब 2,58,040 मतदाता हो गए हैं। अंडमान और निकोबार आइलैंड्स के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. कुमार ने बताया कि इस काम से काफी संख्या में अयोग्य वोटर्स की पहचान हुई और उनके नाम हटाए गए, जिनमें मरे हुए लोग, परमानेंट बाहर से आए लोग और डुप्लीकेट नामांकन शामिल हैं।
इस अंतिम मतदाता सूची में 1,30,415 पुरुष, 1,27,622 महिला और तीन थर्ड-जेंडर मतदाता शामिल हैं। पिछले साल अक्टूबर तक मतदाताओं की शुरुआती गिनती 3,10,404 थी; गिनती के दौरान इसमें काफी कमी आई। अंतिम मतदाता सूची में कुल 52,364 लोगों के नाम हटाए गए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बौखलाए ट्रंप, 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया...

0
नई दिल्ली। बीते दिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दुनिया पर थोपे गए ट्रंप टैरिफ को रद कर दिया था। इस बात से बौखलाए ट्रंप...

‘दुनिया के दबाव में झुकेगा नहीं ईरान’, अमेरिका से तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियन...

0
तेहरान। अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को कहा कि उनका देश दुनिया की ताकतों के...

दून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मारपीट

0
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर निदेशक के साथ मारपीट...

सीमांत क्षेत्रों के निवासी देश की सीमा के प्रहरीः सीएम  

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के बिरही (बेडूबगड़) में नीति-माणा जनजाति कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय...

मुख्यमंत्री ने अपात्रों की पेंशन बन्द करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहे वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के संदिग्ध 1377 पेंशनर्स का जनपदों...