रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के धंधे का भड़ाफोड़ किया। पुलिस टीम को मेडिकल स्वामी के कब्जे से करीब 10000 प्रतिबन्धित नशीली गोलियों व कफ सीरप की बरामदगी हुई।
इस मामले में एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के अवैध नशे के मुक्त कराने के लिए पुलिस को निर्देशित किया था। इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विवेक कुमार के नेतृत्व में दो फरवरी को उधम सिंह नगर जिले के कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। इस दौरान औषधि निरीक्षक और स्थानीय पुलिस की टीम भी मौजूद रही।
छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल, गोलियों और कफ सीरप की बरामदगी हुई। इस मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर के मालिक 53 साल के राजकुमार को भी गिरफ्तार किया. राजकुमार गदरपुर के ही रहने वाले है। एसटीएफ ने बताया कि मेडिकल स्टोर से 9416 नशीले कैप्सूल, 1300 टेबलेट और 51 प्रतिबन्धित कफ सीरप बरामद किये गये। व्यवसायिक मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी होने पर आरोपी के खिलाफ थाना गदरपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों नशीली गालियों का जखीरा पकड़ा
Latest Articles
110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...
आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़
नई दिल्ली। रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्लेख...
पीएम मोदी ने कहा–पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण और संकट...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण, निर्णय लेने और संकट...
साहसिक फैसलों से राष्ट्रीय फलक पर छाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार वर्षों का दौर केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतिगत फैसलों के स्तर पर भी...

















