20.8 C
Dehradun
Monday, June 1, 2026


spot_img

अच्छी खबर: छात्रों को डीजी लॉकर के माध्यम से मिलेगी डिग्री |Postmanindia

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वाई-फाई सुविधा के लिए शासन स्तर पर अपर सचिव उच्च शिक्षा दीपेन्द्र चैधरी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी सत्र से विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं अंक पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र डीजी लाॅकर के माध्यम से उपलब्ध कराये जायेंगे.

डा. रावत ने बताया कि यूजीसी के मानकों के अनुरूप सभी विश्वविद्यालयों को शीघ्र डीजी लाॅकर व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिये गये हैं. जिन में से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अपने यहां डीजी लाॅकर व्यवस्था शुरू कर दी है. इसी क्रम में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, दून विश्वविद्यालय एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को भी शीघ्र डीजी लाॅकर व्यवस्था स्थापित कर आगामी सत्र से छात्र-छात्राओं को डिग्री सहित समस्त प्रमाण पत्र आॅन लाइन उपलब्घ कराने के निर्देश दिये गये हैं. इसके अलावा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वाई-फाई सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन स्तर पर अपर सचिव उच्च शिक्षा दीपेन्द्र चैधरी की अध्यक्षता में एक कमेठी का गठन किया गया है.

जिसमें अपर सचिव एवं निदेशक आईटीडीए अरूणेन्द्र चैहान एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी एनआईसी केंन्द्र सचिवालय एवं नोडल अधिकारी एडुसेट डा. विनोद कुमार को बतौर सदस्य नामित किया गया है. विभागीय मंत्री डा. रावत ने पूर्व में अधिकारियों को निर्देशित किया था कि नए शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले सभी महाविद्यालयों में शत प्रतिशत नेटवर्किंग के साथ वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाय. जिसके क्रम में आतिथि तक 75 महाविद्यालयों में 4जी नेटवर्किंग सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है, शेष महाविद्यालयों में कार्य प्रगति पर है. बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आतिथि तक राज्य के महाविद्यालयों की 11 हजार पुस्तकें ई-ग्रंथालय पर उपलब्ध करा दी गई है. बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव सूचना प्रौद्योगिकी आर.के. सुधांशु, निदेशक आईटीडीए ए.एस. चैहान, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: सीएम तीरथ से मिले लेफ्टिनेंट जनरल वाई डिमरी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

 133 अधिकारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्यधारा में शामिल

0
मसूरी। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी परेड ग्राउंड में भव्य दीक्षांत परेड, राष्ट्रीय व बल के ध्वज के समक्ष भारत के संविधान एवं...

चंपावत में उफनती नदी के बीच फंसे श्रद्धालु, देवदूत बनी एसडीआरएफ

0
चंपावत। ऐतिहासिक श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध जोड़ मेले के दौरान एसडीआरएफ की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।...

39 दिनों में 14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

0
रूद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छू रही है। बाबा केदार के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था...

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134वें संस्करण को...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र...

सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे...

0
चमोली/देहरादून। चमोली जनपद की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में रविवार को ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पर्यटन...